Femina Miss India 2022:देश को एक और मिली ब्यूटी विद ब्रेन, प्रियंका चौपड़ा ने जिस साल जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, उसी साल हुआ था सिनी शेट्टी का जन्म, मिस इंडिया सिनी की जिंदगी से जुड़ी तमाम अनसुनी बातें, देखें वीडियो

Share News

रविवार रात भारत को उसकी नई मिस इंडिया मिल गई, जो आने वाले साल में विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली सुंदरता प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुम्बई में आयोजित ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का फिनाले हुआ था, जिसमें इस कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीया सिनी शेट्टी की सालों की मेहनत और इच्छा सफल हो गई और रातो-रात वह एक चमकता सितारा बन गईं। 31 प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। इस उपलब्धि की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। फिलहाल अभी कम ही लोग सिनी की जिंदगी से परिचित होंगे।

देश को मिली ब्यूटी विद ब्रेन
अभी तक मिल यूनिवर्स सुष्मिता सेन को ही ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता था, लेकिन अब सिनी का भी नाम इस कैटेगरी में दर्ज हो गया है। क्योंकि वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। सिनी सुंदर होने के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्व्ल रही हैं। इस प्रकार उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जा सकता है। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी मानी जाती हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं।

कम उम्र में ही हासिल की बड़ी उपलब्धि
कला के प्रति सिनी का ये लगाव ही था कि उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और फिर 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके डांस के कई वीडियोज भी उपलब्ध हैं। उनका डांस झूमने पर मजबूर कर देता है। उनके इसी डांस का जादू है कि इंस्टाग्राम पर उनके हजारों में फालोवर्स पहले से ही हैं, तो वहीं अब मिस इंडिया बनने के बाद ही अचानक उनके फालोवर्स में वृद्धि हो गई है।

सिनी का इस क्षेत्र में भी है दबदबा
प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानने वाली सिनी का मॉडलिंग में दबदबा है। वह एक अच्छी मॉडल भी हैं।

जानें मिस इंडिया के क्या हैं मानक
हर साल फेमिना मिस इंडिया का आयोजन जून महीने के आसपास होता है। इसके लिए आपकी उम्र 18-25 साल ही होनी चाहिए। इसके अलावा लड़कियों को सिंगल होना चाहिए और अविवाहित भी। यहां तक कि तलाकशुदा लड़कियां भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकतीं। (फोटो इंटरनेट मीडिया से ली गई है)

Tags: