Lucknow: लीजेंड लीग क्रिकेट मैच टी-20 के चलते 18 से 21 सितम्बर तक बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, देखें डायवर्जन, जानें कब से कब तरह रहेगा लागू, भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

September 17, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में तीन दिन के लिए क्रिकेट के पूर्व धुरंधरों का मैच होने जा रहा है, जिसका नाम है लीजेंड लीग क्रिकेट मैच टी-20। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई (इकाना) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शहीदपथ गोमतीनगर में 18, 19 और 21 सितंबर को लीजेंड, लीग क्रिकेट मैच टी-20 का आयोजन होगा। किसी यातायात समस्या न हो, इसके लिए शहर की यातायात व्यवस्था बदली जा रही है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक ने शनिवार को दी।

डीपीसी ट्रैफिक ने बताया कि रात में क्रिकेट मैच समाप्ति के बाद ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश हो सकेगा। 18, 19 और 21 सितंबर भारी कामर्शियल वाहनों के नो-एंट्री का समय भी शहर में बदल दिया गया है। इन तीन दिनों नो-एंट्री का समय 11 बजे रात नहीं होगा। रात्रि पाली का क्रिकेट मैच समाप्त होने के बाद ही शहर के अंदर भारी वाहन प्रवेश कर सकेंगे।

नहीं जा सकेंगे इधर से

शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड से सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की ओर नहीं जा सकेंगे।
कमता शहीदपथ तिराहे से आने वाले वाहन सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे।
उतरेटिया अंडरपास चौराहे से शहीपथ, अहिमामऊ, कमता तिराहा अयोध्या रोड।
गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ चौराहा की ओर।
लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ चौराहा, सुलतानपुर रोड, कानपुर की ओर।
हुसड़िया अंडर पास चौराहे से अहिमामऊ, शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड की ओर।

जा सकेंगे इधर से

बाराबिरवा चौराहे से बंगलाबाजारा, तेलीबाग, करियप्पा, लालबत्ती से 1090 चौराहे के रास्ते जा सकेंगे।
पालीटेक्निक चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समता मूलक, लालबत्ती, तेलीबाग और बाराबिरवा के रास्ते जा सेकेंगे।
मोहनलालगंज अथवा तेलीबाग चौराहा से बाराबिरवा, करियप्पा चौराहे के रास्ते।
आदर्श कारागार के सामने से मोहनलालगंज कस्बा तिराहे के रास्ते।
लालबत्ती चौराहे से करियप्पा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहे से बारिबरवा के रास्ते।
1090 चौराहे के रास्ते होकर जा सकेंगे।