टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले हमलावरों ने किया था ये काम…लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान को दी चेतावनी…Video

October 19, 2026 by No Comments

Share News

Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ के ऊपर जुहू में हुए हमले के बाद मुम्बई पुलिस ने तीनों हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं ताजा सीसीटीवी सामने आया है जिसमें खुलासा हुआ है कि हमले से पहले टाइगर की कम से कम 45 मिनट तक रेकी की गई थी. यानी अभिनेता के घर से लेकर फुटबॉल ग्राउंड तक रेकी की गई थी.

दूसरी ओर हमले के बाद टाइगर श्राफ की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके शरीर के कुछ हिस्सों में पट्टी बंधी दिख रही है. तो वहीं गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी सामने आई है. तो वहीं ये भी खबर सामने आई है कि इस काम के लिए हमलावरों को 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे और विदेश में बसाने का लालच भी दिया गया था.

सलमान खान मांगो माफी

इसी बीच सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि सलमान खान से हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. समाज में भारी गुस्सा है और इसीलिए लॉरेंस भी नाराज है.सलमान के साथ समाज का कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है.उन्होंने हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. यही वजह कि उनके खिलाफ पूरे बिश्नोई समाज में आक्रोश है. लॉरेंस ने पहले भी इसका एक सीधा और आसान हल दिया था कि सलमान खान आगे आकर पूरे समाज से माफी मांग लें.

ट्रेन से गिरफ्तार हुए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाल तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए गए हैं. इसमें से दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं. स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने इन लोगों को ट्रेन से गिरफ्तार किया है. हरियाणा के दो शूटरों की पहचान हो गई है. इसमें सोनीपत के गोहाना के एक शूटर की उम्र 17 साल है. तो दूसरे शूटर की पहचान ⁠रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी ईदगाह कॉलोनी, सदर, सोनीपत के रूप में हुई है. पहले से ही रेहान पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज है. खबरों के मुताबिक ये सब नेपाल भागने की फिराक में थे. तीसरे आरोपी की पहचान ⁠ऋतिक कुमार उर्फ रोशन पुत्र रामू के रूप में हुई है जो कि बिहार का रहने वाला है. ये सभी लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं.

मालूम हो कि टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने एक पोस्ट शेयर कर ली है. वह हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है. साल 2022 में नौकरी करने के लिए दुबई गया था लेकिन फिर 2024 में वह डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया. हालांकि अनिल पंडित के माता-पिता अब गांव में न रहकर करनाल के तरावड़ी में रहते है.

महिला ब्लॉगर ने दी ये जानकारी

सोशल मीडिया पर हमले का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ब्लॉगर ने बताया कि गोली चलाने वाला एक शूटर बच्चा जैसा दिखाई दे रहा था. इस दौरान एक अन्य शूटर की गन जाम हो गई थी. इसी वजह से एक्टर की जान बच गई थी. हमले को लेकर अनिल पंडित के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उसने हमले की वजह भी बताई है.

ये भी पढ़ें-टाइगर श्रॉफ पर हमले की वजह आई सामने…फायरिंग का Video वायरल; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी