टाइगर श्रॉफ पर हमले की वजह आई सामने…फायरिंग का Video वायरल; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हमला होने के बाद मुम्बई में पुलिस अलर्ट हो गई है. उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई है. फिलहाल जहां हमले के बाद पुलिस जांच में जुट गई है तो दूसरी ओर हमलावर सामने आ गया है और उसने हमले की वजह बताने के साथ ही धमकी भी दी है.
तो वहीं एक्टर सुरक्षित हैं और उनको कोई चोट नहीं आई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने गोलीबारी की घटना को सही बताया है और टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने की बात कही है.साथ ही पुलिस ने बताया कि उनको गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है और मामले में आगे की जांच चल रही है.
तो वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात की व मुंबई पुलिस चीफ से हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए लिए कहा है. तो वहीं पूर्व DGP विक्रम सिंह का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यह चौंकाने वाला गम्भीर मामला है. खबर है कि बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है.साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि टाइगर श्रॉफ पर हमला होना चिंता की बात है. सरकार और पुलिस प्रशासन को असरदार कार्रवाई करनी चाहिए.
इस वीडियो में हमलावार साफ दिख रहे हैं 👇
टाइगर श्रॉफ जिस साइड बैठे थे, उस साइड से गोलियां चलाई गईं. किस्मत अच्छी रही कि गोली लगी नहीं. https://t.co/s3R0rJ9XU4
— Shrikant Upadhyay (@bjpryvsh) October 18, 2026
लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें हमले की वजह बताई गई है. कहा गया है कि सलमान खान के साथ जो भी काम करेगा उसके साथ यही किया जाएगा. इसी के साथ ही धमकी दी गई है कि गैंग की जो बात नहीं मानेगा उसके साथ यही होगा. बता दें कि 1998 में काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान पर आरोप लगा था. इसी के बाद से लॉरेंस विश्नोई गैंग सलमान खान को दुश्मन मानता है. गैंग का कहना है कि जब तक सलमान खान विश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी नहीं मांग लेता तब तक उसका विरोध जारी रहेगा. बल्कि उसके साथ काम करने वाले या उसके साथ जुड़े हर किसी का विरोध किया जाएगा. यही वजह है कि सलमान खान से जुड़े लोगों को भी जान का खतरा रहता है.
अगला नंबर किसका??? लॉरेन्स गैंग की धमकी https://t.co/j8HC7Uc92E
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) October 18, 2026
इससे पहले सलमान के करीबियों शामिल बाबा सिद्दीकी को भी निशाना बनाया गया था. हमले में बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी. तो वहीं माना जाता है कि ये गैंग काले हिरण शिकार विवाद को फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैलाने के लिए भी इस्तेमाल करता है. फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा रहती है कि ये गैंग करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने के लिए भी ये काम कर रहा है.
तो वहीं ताजा पोस्ट से भी साफ होता है कि सलमान खान के साथ जो भी काम करेगी वह लॉरेंस गैंग के निशाने पर होगा. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा- “आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मे अनिल पंडित और हरमन संधु लेते है इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह से ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान ख़ान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा वेट एंड वॉच”
#lawrencebishnoi #mumbaipolice #salmankhan #tigershorff #nidhivasandani
— Nidhi Vasandani (@nidhileo) October 18, 2026