“हम गाय नष्ट कर रहे हैं…देश की सबसे बड़ी चुनौती है…” भ्रष्टाचार से लेकर हिंदू राष्ट्र और पाकिस्तान पर उमा भारती का बड़ा बयान-Video

November 22, 2025 by No Comments

Share News

Uma Bharti News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न केवल हिंदू राष्ट्र बल्कि पाकिस्तान और भ्रष्टाचार के साथ ही गाय पर भी खुलकर अपनी बात कही है और ये भी बताया है कि देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें वह बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी अपना बयान दिया है. इसी के साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह हिंदू राष्ट्र पहले से ही. इसीलिए सभी धर्मों को एक साथ लेकर चल रहा है.

भारत धर्मनिरपेक्ष है क्योंकि…

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा की प्रशंसा की और कहा कि यह बड़ी बात है कि एक साधारण बालक के पास इतनी बड़ी क्षमता है कि वह इतनी बड़ी भीड़ इकठ्ठी कर ले. उमा भारती ने कहा कि उन्होंने अपनी पदयात्रा के दौरान हिंदू एकता और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर बात की. मैंने इसमें अपने विचार जोड़े हैंभारत को हिंदू राष्ट्र बनने की ज़रूरत नहीं है. यह पहले से ही एक है, ऐतिहासिक रूप से इसे ‘आर्यावर्त’ या वैदिक भूमि के रूप में जाना जाता है और सदियों से इसका नाम बदलता रहा है. लोगों को अपने भीतर इस सच्चाई को पहचानना होगा. भारत धर्मनिरपेक्ष है क्योंकि यह एक हिंदू राष्ट्र है. जिस दिन यह एक होना बंद हो जाएगा, यह धर्मनिरपेक्ष होना भी बंद हो जाएगा.

भारत पहले से ही है हिंदू राष्ट्र

वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है. वह बोलीं “भारत की हिंदू राष्ट्र के रूप में पहचान ही इसकी धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित करती है. यहाँ धर्मनिरपेक्षता सभी धर्मों की स्वीकृति को दर्शाती है, जिसकी जड़ें अनेक देवताओं और अनेक अनुष्ठानों की पूजा करने की हिंदू परंपरा में हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम, ईसाई, जैन और बौद्ध धर्म के अस्तित्व में आने से बहुत पहले, हिंदू अनगिनत देवी-देवताओं की पूजा करते थे. वह बोलीं कि जैसा कि डॉ. हेडगेवार ने कहा था, भारत एक हिंदू राष्ट्र है. यह एक हिंदू राज्य नहीं है, इसका मतलब है कि यह राष्ट्र किसी एक धर्म का पालन या उसके आधार पर काम नहीं करता. ऐसा कभी नहीं होगा और हम विविधता में एकता का पालन करते हैं.”

पाकिस्तान नहीं है देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती

उमा भारती ने पाकिस्तान को भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती नहीं बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बहुत बुरी हालत में आ जाएगा. उसने आत्मघाती कदम उठाए हैं. हमारे लिए दुनिया में कोई भी चीज बहुत बड़ा चैलैंज नहीं है. वह बोलीं कि कहा कि भारत की प्राथमिक चुनौतियां भ्रष्टाचार और समान आर्थिक अधिकार सुनिश्चित करना हैं. वह कहती हैं कि हमारे लिए अपने ही देश में भ्रष्टाचार को खत्म करना ही सबसे बड़ी चुनौती है. इसी के साथ ही उन्होंने आरक्षण को लेकर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि “लोकतांत्रिक भारत में धर्म परिवर्तन, ‘लव-जिहाद’ देशद्रोह है.” वह बोलीं कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि सभी नागरिकों को बिना आरक्षण के बराबर की भागीदारी दिखाना.

ये भी पढ़ें-लालू के घर महाकलह…! बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप; चप्पल से मार…रोते हुए Video वायरल