UP Assembly Elections: राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे चुनाव…जनसत्ता दल ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

November 26, 2026 by No Comments

Share News

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. आज संविधान दिवस के मौके पर जहां समाजवादी पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है. तो वहीं अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में रहने वाले जनसत्ता दल के मुखिया राजा भैया की पार्टी ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी इस लिस्ट में प्रतापगढ़ जिले की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग चुकी है. इस सूची के अनुसार कुंडा से वर्तमान विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” को पार्टी ने फिर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. वह एक बार फिर से कुंडा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

तो वहीं बाबागंज विधानसभा से वर्तमान विधायक विनोद सरोज को एक बार फिर से पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। तो विश्वनाथगंज सीट से प्रतापगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को इस सीट से पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है. इस तरह से पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के इन तीन चेहरों पर अपना भरोसा जताया है और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की भव्य सगाई…60 तरह के पकवान, 4 आलीशान मंच और 700 पुलिसकर्मी- Video