सरकारी अस्पताल में मरीज से नर्स ने मांग ली इतनी अधिक रकम…गिड़गिड़ाने लगा गरीब-Video
Banda News: सोशल मीडिया पर एक नर्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक गरीब से ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपए मांगते दिख रही है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जिला अस्पताल का बताया जा रहा है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल वीडियो को लेकर अभी तक अस्पताल की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही नर्स द्वारा इसका खंडन किया गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नर्स ने ऑपरेशन के लिए पहले 10 हजार मांगे फिर जब तीमारदार ने कहा कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है. इस पर नर्स ने 5000 देने की बात कही तो तीमारदार ने कहा कि वह गरीब है और इतने पैसे नहीं दे सकता. इस पर नर्स ने कहा कि इतने ही लगते हैं. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-ये वाला गाना गाकर सोशल मीडिया पर छा गईं जिलाधिकारी मैम…डांस का Video वायरल