UP Basic Shiksha: प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों का एक्सीडेंट, एक की मौत और एक गम्भीर रूप से घायल, जानें अब कैसा है हाल, देखें तस्वीरें
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए लगता है कि ये दिन बड़े ही दुखद चल रहे हैं। लगातार शिक्षकों की दुर्घटना में सामने आ रही मौतों की खबर ने पूरे विभाग को चिंतित कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार का दिन भी विभाग के लिए दुख भरा रहा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दो शिक्षकों के एक्सीडेंट में घायल होने की जानकारी सामने आई। इसमें से एक की मौत हो गई तो दूसरे की हालत गम्भीर बताई जा रही थी। हालांकि रविवार की शाम तक घायल शिक्षक की हालत में सुधार बताया गया है।

एक्सीडेंट में मौत के शिकार हुए शिक्षक को विभाग के अन्य अध्यापक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी के साथ प्रभु से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं में विराम लगे। जानकारी सामने आई है कि विद्यालय से घर लौटते वक्त मार्ग दुर्घटना में विकास खण्ड कप्तानगंज के अध्यापक मनोज कुमार गुप्ता का निधन हो गया।

मनोज कुमार से दो छोटे बच्चे हैं। वह रामपुरकरखाना ब्लॉक के महिआपाटन के निवासी थे। वहीं दूसरी खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से समाने आई है। एक शिक्षक ने बताया कि शुक्लागंज के अरुण कुमार, जो कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट कोनारी कला में शिक्षक हैं, उनका सुबह ही एक्सीडेंट हो गया था। सुबह 9 बजे, जब वह स्कूल को जा रहे थे, तभी एक कार वाले ने किनारे से टक्कर मार दी। उनको पैर और हाथों में गम्भीर चोटे आई हैं, लेकिन अब वह ठीक हैं।