UP Basic Shiksha: नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का वीडियो वायरल, सस्पेंड
December 18, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सफीपुर सहसील के देवगांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। शिक्षक का नाम कृष्ण गोपाल है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ग्राम प्रधान की शिकायत पर की गई है और वीडियो भी ग्राम प्रधान के स्तर से ही वायरल किया गया था।
यहां देखें वीडियो