UP BOARD RESULT-2022:दसवीं के परिणाम में उत्तर प्रदेश कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप, देखें प्रिंस की मार्कशीट,टॉप टेन में पांच कानपुर के ही, इस एक इंटर कॉलेज के छाए रहे छात्र, टॉप टेन में पांच कानपुर से
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अर्थात यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। शनिवार दोपहर के बाद कक्षा 10 और उसके बाद इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। हाई स्कूल में कानपुर के मुरलीपुर रार स्थित अनुभव इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस पटेल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 586 (97.67 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं।

इसी के साथ लड़कियों में भी कानपुर की ही किरण कुशवाहा ने बाजी मारी है। टॉपर में किरण को दूसरा स्थान मिला है। किरण शिवाजी इंटर कॉलेज, अर्रा की छात्रा हैं। उनको 97.5 प्रतिशत अंक की प्राप्ति हुई है। तो वहीं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर भी प्रदेश में टॉपर की सूची में दूसरे नम्बर पर हैं। उनको भी 600 में से 585 अंक हासिल हुए हैं।

कन्नौज के अनिकेत शर्मा ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनको 97.33 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। इसी के साथ पालक अवस्थी 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथे स्थान पर हैं। पालक भी शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की छात्रा हैं। इसी के साथ नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी दोनों ने पांचवे स्थान पर जगह बनाई है। दोनों को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। यह दोनों छात्राएं भी शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा में पढ़ रही हैं। राज यादव और शिवा ने मेरिट लिस्ट में क्रमश: आठवां और नवां स्थान प्राप्त किया है। शिवा को 96.33 प्रतिशत और शिवा को 96.17 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है
हाई स्कूल से जुड़ी आवश्यक जानकारी एक नजर में
हाईस्कूल का कुल रिजल्ट 88.8 प्रतिशत रहा।
लड़कियों का प्रतिशत 91.69 फीसदी रहा जबकि लडको का 85.25 फीसदी रहा।
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी, 2222745 रहे।
इस बार हाईस्कूल में कुल 2781654 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
जिसमें से 2525007 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे।
।
ये खबरें भी पढ़ें