UP CM Yogi Adityanath in MP: “सनातन को जो कोसेगा, उसका हश्र रावण और कंस की तरह होगा” इंदौर में गरजे योगी, बाबा महाकाल के किए दर्शन, देखें वीडियो

September 13, 2023 by No Comments

Share News

UP CM Yogi Adityanath in MP: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस मौके पर वह कई कार्यक्रमो में शामिल हुए. इसी दौरान वह नाथ मंदिर पहुंचे और सनातन पर टिप्पणी करने वालों का बिना नाम लिए बोले, जो सनातन को कोसेगा, उसका हश्र राणव और कंस जैसे राक्षसों की तरह होगा. कार्यक्रम के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान सीएम योगा आदित्यनाथ इंदौर के नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस मौके पर उन्होंने सनातन पर टिप्पणी करने वालों पर जमकर हमला बोला. इसी के साथ ये भी बताया कि, भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की और बोले कि जब वह उनसे से जी 20 में मिले थे तो उन्होंने कहा था कि, मुझे गर्व है मैं हिंदू हूं. यही सनातन के संस्कार हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को जय श्री राम कहने और गौ माता की पूजा करने में गर्व महसूस होता है.

इसी के साथ कई नेताओं द्वारा लगातार सनातन पर विवादित टिप्पणी की जा रही है, लेकिन उनका नाम लिए बगैर ही योगी ने कहा, तो वहीं भारत में कई लोग ऐसे हैं जो सनातन को कोसते हैं. भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप ने भी कहा था कि ईश्वर नहीं हैं, लेकिन ये सभी जानते है कि फिर उनका क्या हुआ. रावण और कंस ने भी यही गलती की और उनका भी नाश हुआ. जो इन राक्षसों के साथ हुआ वही सनातन को कोसने वालों के साथ भी आने वाले समय में होगा. कई आक्रांता आए और गए लेकिन सनातन धर्म हमेशा चमकता रहा. सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है. इसे सभी लोग याद रख लें.