UP CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा…प्रदेश के हर स्कूल में अनिवार्य होगा वंदे मातरम्-Video

November 10, 2025 by No Comments

Share News

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के स्कूलों में वंदे मातरम् (Vande Matram) को अनिवार्य करने की बात कही है. गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत को अनिवार्य करेंगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत को अनिवार्य किया जाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वही लोग है जो लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती में शामिल नहीं होते लेकिन जिन्ना को सम्मान देने का कार्यक्रम में शामिल होते हैं.

साथ ही वंदे मातरम का विरोध करने वालों को लेकर बोले कि वंदेमातरम के विरोध का कोई औचित्य नहीं. वंदे मातरम का इस प्रकार का विरोध भारत के विभाजन का दुर्भाग्यपूर्ण कारण बना था.

गोरखपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर एकता यात्रा में सीएम योगी ने हिस्सा लिया और राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि व्यक्ति, जाति, मत और मजहब, राष्ट्र से बढ़कर नहीं हो सकता…भारत की अखंडता के शिल्पी, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत आज गोरखपुर में आयोजित ‘एकता यात्रा’ में सहभाग कर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया।

यह ‘एकता यात्रा’ प्रदेश की सभी विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित होने जा रही है। पूर्ण विश्वास है कि इस यात्रा के माध्यम से व्यापक जन-जागरण, स्वदेशी और स्वावलंबन के साथ ही प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीयता का भाव पैदा होगा। श्रद्धेय ‘सरदार साहब’ की पावन स्मृतियों को नमन एवं एकता यात्रा के प्रति शुभकामनाएं।”

गुजरात में बना है सरदार डैम

सीएम योगी ने आगे कहा कि कभी गुजरात जाइए तो सबसे बड़ा सरदार सरोवर डैम जरूर देखकर आइएगा. आज वो देश और दुनिया के टूरिज्म के रूप में स्थापित कर दिया गया है.

वह बोले कि गुजरात में सरदार सरोवर के तट पर दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा लगी है. जो पूरे देश को गौरव का अहसास कराती है. यूनिटी आफ़ स्टेचू दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा केवड़िया में बनी है.

कोई जिन्ना न हो सके पैदा

सीएम योगी ने ये भी कहा कि 403 विधानसभा क्षेत्रों में एकता यात्रा का शुभारंभ हो रहा है. वह आगे बोले कि वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर से ही कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं. एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले ताकतों को ढूंढना होगा और उसके खिलाफ कारवाई करना होगा. ताकि फिर से कोई जिन्ना ना पैदा हो सके.

31 अक्तूबर से शुरू हुए हैं कार्यक्रम

सीएम योगी ने अपने भाषण में आगे कहा कि पूरा देश भारत माता के महान सपूत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15वीं जयंती मना रहा है. वह आगे बोले कि आजादी के बाद हमारे सेनानियों को सम्मान मिल सके ये काम अटल बिहारी बाजपेयी के समय में हो पाया था. तो वहीं ये कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता के कारक बने. इसलिए नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 31 अक्टूबर की तिथि राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाने का कार्य प्रारंभ हुआ.

ये भी पढ़ें-Road Accident: 6 साल की बच्ची का दिल दहला देने वाला रोड एक्सीडेंट…पूरा दोष माता-पिता का-Video