Road Accident: 6 साल की बच्ची का दिल दहला देने वाला रोड एक्सीडेंट…पूरा दोष माता-पिता का-Video

November 9, 2025 by No Comments

Share News

Road Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर दो छोटे बच्चे रोड क्रॉस करने की कोशिश कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ तेज रफ्तार से बाइक, स्कूटी, कार आदि आ-जा रही है. इसी दौरान दोनों बच्चे तेजी से रोड क्रॉस करने की कोशिश करते हैं और फिर तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से एक बच्ची बच जाती है लेकिन वह रोड क्रॉस कर लेती है. हालांकि उसके साथ में दूसरा बच्चा डर की वजह से सड़क पार नहीं करता और वह रुक जाता है.

इस पर सड़क के दूसरी ओर गई बच्ची आईजा फिर से सड़क पार कर बच्चे के पास लौटती है लेकिन फिर से वह सड़क पार करने लगती है. इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ जाती है जिससे बच्ची की तो मौके पर ही मौत हो जाती है तो उधर बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो जाता है.

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है. अगर ये घटना सीसीटीवी में कैद नहीं होती तो लोग बाइक सवार को ही दोषी मानते लेकिन इस पूरी घटना में दोषी माता-पिता हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 6 साल की बच्ची के साथ उससे छोटा बच्चा है और हाईवे पर दोनों सड़क पार करने का खेल खेल रहे हैं और इस दौरान उनके माता-पिता को होश ही नहीं कि उनके बच्चे कहां हैं.

बच्चों के साथ कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है और बच्चे बार-बार सड़क पार कर रहे हैं. उनको नहीं मालूम कि ये खतरनाक है और कोई घटना भी हो सकती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर बच्ची के माता-पिता की जमकर आलोचना हो रही है और लोग कह रहे हैं कि ऐसे लापरवाह माता-पिता पर कार्रवाई होनी चाहिए जो अपने बच्चों को सड़क के किनारे खेलने के लिए छोड़ देते हैं.

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कासगंज के गंजडुंडवारा से सामने आया है. मृतक बच्ची 6 साल की थी और वह तेज रफ्तार बुलेट बाइक से टकराई थी. यह हादसा पटियाली रोड पर हुआ. इस वीडियो को जिसने भी देखा उसका दिल कांप गया.

तो वहीं इलाके के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस तेज रफ्तार वाली सड़क पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है. हालांकि लोगों ने इस हादसे के लिए बच्चों के माता-पिता को ही दोषी ठहराया है और इस तरह के हादसे से दूसरों को भी सबक लेने की अपील की है और कहा है कि बच्चों को इस तरह अकेला न छोड़ें.

ये भी पढ़ें-चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश…फिसल के गिरी महिला- Video; आप कभी न करें ये गलती