UP Crime: मथुरा के रेलवे स्टेशन पर मां के साथ सो रहे बच्चे को उठाकर भाग निकला चोर, सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस ने आरोपी की फोटो वायरल करते हुए की अपील, अधिक से अधिक शेयर करें फोटो, 9454404419 नम्बर पर दें जानकारी, लगाई गई पुलिस की चार टीमें

August 28, 2022 by No Comments

Share News

मथुरा। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि रेलवे स्टेशन पर एक शख्स धीरे-धीरे उस ओर बढ़ रहा है, जिधर कुछ लोग जमीन पर सोए हुए हैं। इसी बीच वह तेजी से मां के साथ सो रहे बच्चे को उठाकर भाग निकलता है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है। इसकी जानकारी पुलिस को होते ही सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर दिया गया है।

बच्चा चोर की स्पष्ट तस्वीर, जिसे पुलिस द्वारा जारी किया गया है

ये वीडियो पुलिस कर्मी सचिन कौशिक द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा है कि, “ये व्यक्ति रे०स्टेशन मथुरा जं० से अपनी माँ के साथ सो रहे महज 7 माह के बच्चे को उठाकर ले गया। इस व्यक्ति को पकड़वाने में मदद कीजिये। आप सिर्फ Retweet कर इसके फ़ोटो/वीडियो को Groups में share कर दीजिये, विशेष कर कासगंज, बदायूँ और बरेली साइड में। मुझे भरोसा है ये अवश्य पकड़ा जाएगा।”

वीडियो के साथ ही चोर की स्पष्ट फोटो भी पुलिस द्वारा शेयर की गई है ताकि लोग चोर को आसानी से पहचान लें। बता दें कि यह वीडियो 27 अगस्त 2022 को शाम 7:46 पर शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो पर 14 हजार से अधिक रिट्विट किया जा चुका है और 243 हजार लोग देख चुके हैं। इसी के साथ सचिन ने लिखा है कि इस व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर आप 9454404419 (SHO मथुरा जंक्शन) को सूचित कर सकते हैं। राजकीय रेलवे पुलिस ( GRP) की भी 4 टीमें इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए सतत प्रयासरत हैं। वहीं मथुरा पुलिस ने जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि सम्बंधित प्रकरण में थाना जीआरपी मथुरा जं0 पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, बच्चे की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी है सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

यहां देखें वीडियो