UP Crime News: मंगेतर के सामने ही दो दबंगों ने युवती से की छेड़छाड़, पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाता रहा मंगेतर, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि दो दबंग बुरी तरह से एक युवती को पकड़ कर उससे छेड़छाड़ कर रहा है और एक युवक दबंग के पैर पकड़ कर छोड़ने के लिए गुहार लगा रहा है, तो दूसरी ओर युवती भी छोड़ने के लिए कह रही है और कहते हुए दिख रही है कि मेरे पापा से बात कर लो, मेरी सगाई हो चुकी है। इस पर भी दबंग युवती को नहीं छोड़ रहा है, उल्टे पैर पकड़े युवक से पैर छोड़ने के लिए कह रहा है।

यह वीडियो प्रयागराज का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक दबंग के जिसने पैर पकड़ रखे हैं वह युवती का मंगेतर है। अर्थात युवती के मंगेतर के सामने ही दबंगों ने सरेराह युवती से छेड़छाड़ की और मंगेतर पैर पकड़ कर युवती को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। आरोपी का नाम वसीम, जिकिया और मासूक बताया जा रहा है। इस सम्बंध में प्रयागराज एसएसपी ने सख्त कार्रवाई की बात कही है और इस सम्बंध में एक ट्विट वायरल करते हुए पूरी जानकारी दी है।
यहां देखें वीडियो