UP News:शिक्षक ने बनाया “मुर्गा” तो दसवीं का छात्र स्कूल पहुंचा तमंचा लेकर, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

August 31, 2022 by No Comments

Share News

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक यहां एक स्कूली छात्र अवैध हथियार लेकर पहुंच गया। चेकिंग के दौरान छात्र के पास के हथियार बरामद किया गया।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज के अब्दलपुर खास स्थित एक विद्यालय में शिक्षक ने अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्र को डांट दिया था और इसके लिए “मुर्गा” (मुर्गा बनाना, ये एक प्रकार का दंड है, जो अक्सर उत्तरप्रदेश के स्कूलों में बच्चों को दिया जाता है, इसमें कान पकड़ कर बच्चे को उकड़ू होकर बैंठना पड़ता है) बनने के लिए कहा था, जिससे छात्र ने खुद को क्लास के सामने अपमानित समझा और शिक्षक को सबक सिखाने के लिए स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि छात्र कक्षा 10 का में पढ़ता है, और उसकी उम्र 15 साल है। फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

इसी के साथ आरोप लगाया गया है कि शिक्षक द्वारा डांटे जाने के बाद तमंचा लेकर स्कूल आ गया था। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। मंगलवार को बैग में तमंचा लाने की खबर से पूरे स्कूल में हड़कम्प मच गया। जब इसको लेकर छात्र से पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह तमंचा अपने दोस्त से मांग कर लाया था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले पर छात्र के दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है और इस छानबीन में जुटी है कि छात्र तमंचा कहां से खरीद कर लाए। जांच फिलहाल जारी है। (फोटो-प्रतीकात्मक है, सोशल मीडिया से ली गई है)