LU: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र आयुष्मान दुबे का 16 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ प्लेसमेंट, जानें कम्पनी का नाम

September 6, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र आयुष्मान दुबे का प्लेसमेंट फिनटेक कंपनी टिकरटेप में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर 16 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर हुआ।

इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि आयुष्मान दुबे को अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों जैसे टीसीएस, विप्रो एवं इन्फोर से भी जॉब ऑफर मिल चुका है, अभी हाल ही में उन्हें जोश टॉक कम्पनी से भी एंड्रॉइड डेवलपर पद के लिए 10 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर हुआ था। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय एवं इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रो. आर.एस. गुप्ता ने आयुष्मान दुबे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।