Amrit Mahotsav:कानपुर के एक-एक परिषदीय विद्यालयों में एक अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव, एडी बेसिक ने जारी किए निर्देश, RSM ने की तैयारियां पूरी, देखें भारत माता की आरती

July 23, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर नगर के सभी परिषदीय विद्यालयों में ‘स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Lucknow University: अंतिम दिन निरीक्षण के दौरान NAAC PEER टीम को लाइब्रेरी परिसर में खटकी रीडिंग रूम की कमी, कुलपति को दी सलाह, छात्राओं से की वार्ता

महासंघ के जिला संयोजक चन्द्रदीप सिंह यादव ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आगामी 1 अगस्त को जिले भर के सभी विद्यालयों में भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर भारत माता की वंदना तथा स्वतंत्रता आंदोलन के वीर वीरांगनाओं के गौरवमयी त्याग तपस्या व बलिदान के इतिहास से विद्यार्थियों, शिक्षको व समाज के गणमान्य नागरिकों को समारोह पूर्वक अवगत कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव समारोह राष्ट्र भक्ति देश भक्ति के प्रेरक प्रसंगों के साथ साथ भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले बलिदानी वीरो के शौर्य पराक्रम वीरता त्याग व बलिदान से छात्र-छात्राओं, अध्यापको व जनमानस को अवगत कराया जाएगा। यह समारोह एक घण्टे की अवधि का होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता की प्रतिमा/चित्र पर माल्यर्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित करके एक या दो उत्कृष्ट वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला जाएगा और अंत मे राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम सम्पन्न होगा। 

Kamada Ekadashi-24 July 2022: पापों से मुक्ति दिलाता है कामदा एकादशी व्रत, देखें पूजन विधि और ब्राह्मण व ठाकुर के जीवन से जुड़ी ये अद्भुत कथा, जानें इस एकादशी के अन्य नाम

एडी बेसिक ने जारी किया आर्डर
इस सम्बंध में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक कानपुर मंडल) राजेश कुमार वर्मा ने पत्र भी जारी किया है।

देखें भारत माता की आरती

सभी को वितरित किया जाएगा साहित्य
शैलेन्द्र द्विवेदी प्रदेश संयुक्त महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उत्तर प्रदेश के पत्र पर समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर मण्डल को पत्र जारी कर इस सम्बन्ध में कार्यक्रम करानें के लिये आदेश दिये है। संगठन विद्यालयों को निशुल्क साहित्य भी उपलब्ध करायेगा। जिला सह संयोजक और कार्यक्रम संयोजक राजेश यादव ने बताया कि संगठन के द्वारा प्रत्येक विद्यालयों में भारत माता का चित्र, आजादी के अमृत महोत्सव का साहित्य, क्रांतिकारियों की वीर गाथा को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।