LU: लखनऊ विश्वविद्यालय ने बढ़ाई स्नातक प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि, अब 12 अगस्त तक भर सकेंगे ऑनलाइन फार्म, देखें हेल्पलाइन नम्बर और फार्म भरने सम्बंधी पूरी जानकारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने CBSE एवं ICSE बोर्ड के छात्रों के हित को देखते हुए स्नातक प्रवेश फार्म की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 12 अगस्त कर दिया है। पहले 30 जुलाई अंतिम तारीख थी। दरअसल हाल ही में दोनों बोर्डों की इंटरमीडिएट परीक्षा (10+2) के परिणाम जल्द ही घोषित हुआ है। इसलिए कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने छात्रों की सुविधा के लिए प्रवेश फार्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है, ताकि कोई भी छात्र यदि रिजल्ट न आने के कारण आवेदन न कर पाया हो तो वह फॉर्म भरने से वंचित न रह जाए।
फार्म भरते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Admission पेज में UG Admission पर जाकर प्रवेश सम्बन्धित सभी सूचनाएँ Admission Brochure से प्राप्त कर सकते हैं।
Admission form अभ्यर्थी मोबाइल के माध्यम से भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर या लखनऊ विश्वविद्यालय का app डाउनलोड करके भी भर सकते हैं।
फार्म भरने के पूर्व Admission Brochure में उल्लिखित सभी निर्देश अवश्य पढ़ लें।
अभ्यर्थी फोटो की स्कैन कापी 50 Kb के अंदर हो।
Signature की स्कैन कापी 50 Kb के अंदर हो
यदि किसी आरक्षण का लाभ लेना है तो उसके प्रमाणपत्र की स्कैन कापी 50 KB के अंतर्गत हो
अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि प्रवेश फार्म की फ़ीस Online जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा फ़ीस न जमा करें।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन न०.0522-4150500 पर प्रांत: 10 से सायं 6 तक संपर्क करें।