LUCKNOW:लखनऊ में शाम 6 बजे के बाद निकल रहे हैं घर से बाहर तो अवश्य देख लें डायवर्जन, पहली मोहर्रम के जुलूस को लेकर शाम 6 बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इमरजेंसी वाहनों के लिए जारी हुआ नम्बर
लखनऊ। पहली मोहर्रम को लेकर शाही जरी के जुलूस के मद्देनजर रविवार (31 जुलाई) की शाम 6 बजे से पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डायवर्जन शाम छह बजे से लागू होगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक ने दी।
जा सकेंगे इधर से
चौक मेडिकल क्रास के रास्ते
डालीगंज क्रासिंग से चौराहा नंबर आठ व आइटी चौराहे के रास्ते
डालीगंज पुल से दाहिने आइटी चौराहा औक कपूरथला चौराहा, मडिय़ांव के रास्ते
शाहमीना तिराहे से बायें मेडिकल कालेज चौक, कोनेश्वर से
तहसीनगंज तिराहे के मार्ग से
मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे से कोनेश्वर के मार्ग से
चरक चौराहा, चौक से कोनेश्वर अथवा डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आइटी चौराहा के मार्ग से
नया पुल से खदरा के मार्ग से
रकाबगंज पुल, बाजारखाला के रास्ते
मेडिकल कालेज, रकाबगंज पुल अथवा चौक कोनेश्वर चौराहे से
बंधा रोड अथवा नया पक्का पुल के रास्ते
नहीं जा सकेंगे इधर से
हरदोई रोड से कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर की ओर
सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज क्रासिंग से पक्का पुल के रास्ते इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे।
कैसरबाग से पक्का पुल के रास्ते सीतापुर रोड को नहीं जा सकेंगे।
कैसरबाग से हरदोई रोड के जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर।
चौक चौराहे से खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कालेज से नीबू पार्क तिराहे की ओर
हुसैनाबाद तिराहा से छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर को
शाहमीना तिराहे से पक्का पुल के रास्ते इमामबाड़े की ओर
नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट को
नया पुल बंधा तिराहे से पक्का पुल चौराहे की ओर
पक्का पुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घंटाघर तिराहा से छोटा इमामबाड़ा को
चरक चौराहे से नक्खास तिराहा या फूलमंडी, नींबू पार्क चौराहे को
कुडिय़ा घाट रोड तिराहा से नीबू पार्क चौराहे को
जुलूस के दौरान अगर फंस जाएं इमरजेंसी वाहन तो यहां करें फोन
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि डायवर्जन के दौरान अगर वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों का दबाव है। इस स्थिति में इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस, शव वाहन अथवा दमकल फंसा है तो उसके लिए संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 6389304141, 6389304242 और 9454405155 पर फोन करना होगा। इसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भेजकर वाहन को जाम से निकाला जाएगा। इसके अलावा अगर यातायात से संबंधित कोई अन्य समस्या है तो भी लोग यहां फोन कर सकते हैं और जानकारी देकर जाम से मुक्ति पा सकते हैं।