UP:कानपुर में राज्य कर्मचारियों की नई आवाज बने प्रभात मिश्रा, चुने गए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद कानपुर नगर के अध्यक्ष, कहा होगा आंदोलन, कर्मचारियों की पांच समस्याओं को जल्द पूरा करने की रखी मांग
लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद कानपुर नगर के अध्यक्ष बनने के बाद प्रभात मिश्रा ने कर्मचारियों की आवाज उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों की तमाम समस्याएं लम्बित पड़ी हुई है। उस पर सुनवाई नहीं हो रही है। अगर जल्द ही सरकार कर्मचारियों की समस्या को नहीं सुनती और मांगों को पूरा नहीं करती तो प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रभात मिश्रा लखनऊ स्थित इंदिरा भवन के अपने कार्यालय में शमीम अख्तर सहायक श्रम आयुक्त, मनोज राजपूत श्रम प्रवर्तन अधिकारी और अपने साथी रईस द्वारा सम्मानित किए गए। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रजनीश उपाध्याय एवं शिवपूजन भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के लिए कैश लेस की व्यवस्था नही की जा रही है। मंहगाई भत्ता और मंहगाई राहत के साथ रिक्त पदों पर पदोन्नति एवं कर्मचारी संगठनो के साथ विभागाध्यक्ष की बैठक नही हो रही है। बता दें कि प्रभात मिश्रा श्रम विभाग कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश (UP) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।