UP News:घर के बाहर लगे लोहे एंगल में फंसकर मर्चेंट नेवी कर्मी की दर्दनाक मौत, बचाने के बजाए लोग बना रहे थे वीडियो, देखें वायरल वीडियो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्द भरी खबर सामने आ रही है। यहां की ब्रह्मपुरी कालोनी में शुक्रवार देर रात लघुशंका करने के दौरान 34 वर्षीय आलोक त्रिपाठी का पैर फिसल गया, जिससे वह घर के बाहर लगे लोहे के बोर्ड के एंगल पर जा गिरे। इससे उनकी गर्दन एंगल में बुरी तरह फंस गई। इसकी वजह से वह काफी देर तक तड़पते रहे और फिर मौत हो गई। यह पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि वह मर्चेंट नेवी में कर्मी थे। इस पूरी घटना में लोगों की संवेदहीनता भी सामने आई है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक ब्रह्मपुरी कालोनी में रहने वाले किशन कुमार त्रिपाठी का बेटा आलोक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात आलोक पार्टी करके कहीं से लौटे थे। घर के बाहर ही उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और फिर उस पर हेलमेट भी निकाल कर टांग दिया। वह कुछ कदम लड़खड़ाते हुए चले। क्योंकि वह नशे की हालत में थे।
इसके बाद वह लघुशंका करने लगे। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह लड़खड़ा कर गिर गए। इस वजह से आलोक की गर्दन बुरी तरह लोहे के एंगल में फंस गई। इसी वजह से वह चिल्लाकर किसी को बुला भी नहीं सके। इसी वजह से उन्होंने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि इसी बीच आस-पड़ोस के लोग आए और परिवार को जानकारी दी। जब तक उनको अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। लोहिया अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बचाने की बजाए बनाने लगे वीडियो, पास में लान में ही घूम रहे थे घरवाले
इस पूरी घटना पर आस पास के लोगों ने बताया कि आलोक की गर्दन एंगल में फंसी हुई रास्ते से गुजर रहे एक-दो लोगों ने देखा भी था और वह रुके भी लेकिन आलोक की मदद करने के बजाए लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे थे। एक पड़ोसी ने देखा तो वह चीख पुकार करता हुए भागा। जब पड़ोसियों को कुछ शक हुआ तो घर के पास आए और पूरी घटना देखकर दंग रह गए। तुरंत आलोक के घरवालों को बुलाया जो कि लॉन में ही घूम रहे थे। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)
यहां देखें वीडियो