Viral Video: गणेश पंडाल में नाच रहे हनुमान बने कलाकार गिरे जमीन पर हुई मौत, लोग समझें कर रहे हैं अभिनय, बजाते रहे ताली, बांटते रहे प्रसाद, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और भजन बज रहा है। बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और भजन गीतों पर नाच गा रहे हैं। तो वहीं एक कलाकार हनुमान बनकर सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं और नाच भी रहे हैं। इतने में वह गिर जाते हैं। तो उनका अभिनय जानकर लोग ताली बजाने लगते हैं। लोगों को लगता है कि वह कोई अभिनय कर रहे हैं, लेकिन वह अभिनय नहीं कर रहे थे। बच्चों के पास गिरे कलाकार ने कुछ बताने की भी कोशिश की लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
यह घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गणेश मूर्ति पूजा पंडाल भजन-कीर्तनों के बीच हनुमान जी की भूमिका निभा रहे कलाकाल रवि शर्मा अचानक जमीन पर गिर पड़े। लोगों को लगा कि वह अभिनय कर रह हैं। इसलिए काफी देर तक तो कोई उनके पास आया भी नहीं। वह उस ओर गिरे थे, जिधर बच्चे बैठे हुए थे। वह बच्चों से कुछ कहना भी चाह रहे थे, लेकिन बच्चे भी नहीं कुछ समझ सके। जब वह काफी देर तक नहीं उठे, तो लोग उनको उठाने पहुंचे और भी आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवि की मौत के बाद से पंडाल में सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि रवि की मौत हार्ट अटैक से हुई।
यहां देखें वीडियो