UP News: तिरंगे का अपमान कर हंसने लगा ई-रिक्शे वाला, वायरल हुआ वीडियो

February 10, 2023 by No Comments

Share News

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान करने वाले का हंसते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा चालक रिक्शा को तिरंगे से पोछ रहा है। इस पर वहां खड़े एक शख्स ने विरोध किया तो वह हंसने लगा। इसी के साथ विरोध करने वाले शख्स ने पूछा कि क्या तुम भारत के हो, तो उसने कहा हां। बावजूद इसके उसने तिरंगे का अपमान करना बंद नहीं किया।

वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ अर्थात गोरखपुर का बताया जा रहा है। मामला गोरखपुर के गोरखनाथ के हुमांयूपुर इलाके के जनप्रिय विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, गुरुवार को यहां लोगों ने एक ड्राइवर को तिरंगे से ई-रिक्शा साफ करते हुए देखा तो पहले इसका विरोध किया। साथ ही इसका वीडियो बना लिया। लोगों ने ड्राइवर से यह भी पूछा- क्या वह भारत का नागरिक है। इस पर ड्राइवर ने कहा- हां। बावजूद इसके वह रुका नहीं और ​तिरंगे से ही ई-रिक्शा पोछता रहा।

बता दें कि वीडियो में तिरंगा से ई-रिक्शा साफ कर रहे शख्स ने अपना नाम जितुल्लाह खान बताया है और वो खुद को बिहार कर रहने वाला बता रहा है। वीडियो में शख्स जिस ई- रिक्शा को तिरंगा से साफ कर रहा है, उसका नंबर UP-53-FT-6293 है. जबकि, गोरखपुर RTO में इस ई- रिक्शा का रजिस्ट्रेशन ममता त्रिपाठी नाम की महिला के नाम से है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और वीडियो के आधार पर आरोपित शख्स की तलाश करने में जुट गई है। गोरखनाथ इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया, सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां देखें वीडियो