UP:कानपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में दबंगों का आतंक जारी, प्रधानाध्यापिका को दी जान से मारने की धमकी, डरी-सहमी महिला हेडमास्टर ने की उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत, वायरल हुआ पत्र, जानें क्या है पूरा मामला

August 8, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर (प्रशांत दीक्षित)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में दबंगों का आतंक जारी है। डरी-सहमी शिक्षिका ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर लिखित पत्र भी दिया है। शिक्षिका का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये मामला सामने आया है, कानपुर जिले के बिल्हौर खंड के संभियापुर गांव से, यहां के प्राधमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनाती रानी गौतम ने उपजिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया है कि गांव में एक बारात आने वाली थी। बारात को रुकवाने के लिए ने उनसे स्कूल की चाभी मांगी, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। इसी के बाद से दबंगों ने उनको जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी है। इसी के साथ दबंग उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे हैं।

जब-कब स्कूल में घुस आते हैं और पढ़ाई के वक्त डिस्टर्ब करते हुए वीडियो बनाने लगते हैं और धमकी देते हैं कि तुम्हारे साथ ऐसा काम करेंगे की तुम्हारी नौकरी तक चली जायेगी। फिलहाल अनीता रानी गौतम ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही कहा है कि अगर बच्चों या उसके साथ कोई हादसा होता है, तो इसके जिम्मेदार ग्राम संभियापुर के दौलत राम पुत्र सुघर लाल, नितेश कुमार उर्फ छंगा पुत्र विजय किरण एवं अटल बिहारी पुत्र शिव महेश होंगे। इसी के साथ प्रधानाध्यापिका ने सुरक्षा की मांग भी की है। बता दें कि ये पत्र 29 जुलाई 2022 का है, जो कि अब वायरल हो रहा है।