UP News: प्रेम-प्रसंग से क्रोधित रियाज ने काट डाला बहन का सिर, फिर हाथ में लेकर घूमता रहा गांव की गलियों में, हिला पुलिस-प्रशासन, वीडियो वायरल

July 21, 2023 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से रोंगटे खडे़ कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक भाई रियाज ने अपनी बहन का सिर धड़ से सिर्फ इसलिए अलग कर दिया, क्योंकि उसका किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. और तो और रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना को अंजाम देने के बाद रियाज सिर की चोटी को हाथों में पकड़कर गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. जैसे ही पुलिस-प्रशासन के पास ये सूचना पहुंची पूरा प्रशासन हिल गया है और आनन-फानन में उसकी तलाश के लिए निकल पड़ा.

यूपी पुलिस के मुताबिक, दबोचे गए शख्स की पहचान रियाज के रूप में हुई है. उसने अपनी सगी बहन की निर्ममता से हत्या की. जानकारी सामने आ रही है कि, शुक्रवार, 21 जुलाई की सुबह घर पर रियाज ने अपनी बहन से झगड़ा किया था. बताया जा रहा है कि उसने उसे कपड़े धोने के लिए कहा था. उसके कहने पर बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी, तभी रियाज ने पीछे से बहन पर चापड़ से हमला कर दिया. उसने बहन के गले पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए. उसने बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया.

बहन को मार डालने के बाद रियाज ने उसके सिर को उठाया और बालों को हाथों पकड़कर लटका लिया. उसके बाद वह गांव की सड़क पर उसके सिर को हाथ में उठाए चलता नजर आया. आस-पास के लोगों ने जब धड़ के साथ उसको देखा तो वे कांप गए. किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने रियाज को रास्ते में ही दबोच लिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि लोगों को रोंगटे खड़े कर रहा है.

वहीं गिरफ्तार होने के बाद रियाज ने पुलिस के सामने चौंका देने वाला खुलासा किया है. एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रियाज ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या करने की बात कुबूल ली है. उसने कहा कि वह बहन का किसी से प्रेम-प्रसंग था, जिसके कारण उसने उसे मार डाला.