UP:बेखौफ बाइक सवार शोहदों ने राह चलती युवतियों से की छेड़छाड़, कमर पर मारा हाथ, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामला किया दर्ज, देखें कहां की है ये घटना

July 27, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि बाइक से कुछ युवक तेज रफ्तार से किसी सड़क से जा रहे हैं और उसी सड़क के किनारे से महिलाओं, पुरुषों व युवतियां भी जा रही हैं। कुछ दूर आगे जाने के बाद शोहदे सड़क पर जा रही कुछ युवतियों में से एक की कमर पर हाथ मारते हुए निकल जाते हैं। शोहदों के पीछे जा रहे कुछ युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसी के साथ युवकों ने शोहदों की स्कूटी का नम्बर भी वायरल कर दिया है।

Mangala Gauri:मंगलागौरी की पूजा में न करें ये गलतियां, सावन के प्रत्येक मंगलवार को किए जाने वाले इस कठिन उपवास की समझें पूरी विधि, देखें पूजन सामग्री और जानें कैसे की जाती है पूजा, देखें उद्यापन विधि

यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी होते ही कार्यवाही भी कर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जानकारी मथुरा पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से दी है। यह मामला महावन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Raksha Bandhan-2022: न पड़ें असमंजस में, इस बार दो दिन मनाएं रक्षाबंधन,11 अगस्त को शाम 6 बजे के बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक बांधे रक्षासूत्र, भद्रा के प्रभाव के कारण दिन में नहीं मनेगा त्योहार