Raksha Bandhan-2022: न पड़ें असमंजस में, इस बार दो दिन मनाएं रक्षाबंधन,11 अगस्त को शाम 6 बजे के बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक बांधे रक्षासूत्र, भद्रा के प्रभाव के कारण दिन में नहीं मनेगा त्योहार

July 25, 2022 by No Comments

Share News

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनेगा। ज्योतिषशास्त्र की माने तो 11 अगस्त के दिन श्रावणी पूर्णिमा के साथ ही भद्रा का प्रभाव भी शुरू हो जाएगा। इसकी वजह से दिन में रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जा सकेगा। ज्योतिषाचार्य पण्डित शक्ति धर त्रिपाठी, शक्ति ज्योतिष केन्द्र लखनऊ बताते हैं कि 11 अगस्त को भद्रा सुबह 9:35 से लग रही है, जिसका असर रात 8:25 तक रहेगा। इस वजह से दिन में रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जा सकेगा। इस तरह से दोनों ही तारीखों में दिन में अर्थात दोपहर में रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जा सकेगा। अर्थात बहनों को बड़ा ही कम वक्त मिलेगा इस बार भाइयों को राखी बांधने का।

पंडित शक्तिधर त्रिपाठी

सावन का दूसरा सोमवार: कांवड़ियों पर हैलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया हवाई निरीक्षण, वीडियो वायरल, देखें महाकालेश्व मंदिर का आज का वीडियो, करें बाबा की सवारी के दर्शन

पंडित शक्तिधर त्रिपाठी ने आगे बताया कि पाताल की भद्रा होने के कारण इसका अधिक महत्व पृथ्वी पर नहीं माना जाएगा। चूंकि भद्रा के पुच्छ में त्योहार मनाया जा सकता है, इसलिए शाम 6 बजे के बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकेगा। इसी के साथ 12 अगस्त की सुबह 7:16 बजे तक भी रक्षाबंधन का त्योहार बहनें मना सकेंगी। बता दें कि भद्रा दो तरह की होती है, एक पृथ्वी लोक और दूसरी पाताल लोक की। पाताल लोक की भद्रा का प्रभाव पृथ्वीलोक में नहीं माना जाता है।

UP:काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच हुई हाथापाई, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल