शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी मां बनने की खबर, दीपिका और कैटरीना के चेहरे की उड़ी रंगत, करियर की ऊंचाई पर आलिया ने फिल्मों को नहीं बल्कि परिवार बनाने को दी प्राथमिकता, देखें वीडियो
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जैसे ही आलिया भट्ट ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है, वैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। शादी के दो महीने बाद ही बच्चे की खबर सुनाने वाली आलिया भट्ट की शादी रणबीर कपूर से इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। इस खबर के सामने आने के बाद रणबीर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई तस्वीरें आलिया और रणबीर की शेयर की हैं।
हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड में दो ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिसने चेहरे से रंगत उड़ गई है। मीडिया सूत्रों की मानें तो शादी के करीब तीन साल बाद भी दीपिका पादुकोण अभी तक मां नहीं बन सकी हैं तो वहीं कैटरीना कैफ की शादी को भी करीब 6-7 महीने हो गए हैं, लेकिन उन्होंने भी अभी तक इस तरह की खुशखबरी नहीं सुनाई है।
बता दें कि आलिया इन दोनों की अभिनेत्रियों से उम्र में काफी छोटी हैं और अपने करियर की ऊंचाई पर हैं। ऐसे में अगर वह मां बनती हैं तो फिल्मों से उन्हें दूर होना होगा और भारतीय कल्चर के हिसाब से मां बनने के बाद लोग उस हिरोइन को पसंद भी नहीं करते हैं।
इसी को लेकर व अपने करियर के चलते ही दीपिका और कैटरीना ने मां बनने का फैसला नहीं लिया, जबकि आलिया ने अपने करियर को दांव पर लगाकर मां बनने की बात को प्राथमिकता दी। दूसरी ओर आलिया के पति रणबीर के साथ शादी से पहले दीपिका और कैटरीना के साथ अफेयर भी रह चुका है। इसको लेकर बॉलीवुड में तमाम तरह की गॉसिप चल रही है। तो वहीं नीतू कपूर खुशियों में डूबी हुई हैं। फिलहाल आलिया की खबर सोशल मीडिया पर #AliaBhattPregnant के नाम से जमकर ट्रेंड हो रही है। सभी इस खबर के लिए आलिया को बधाई दे रहे हैं। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)