UP News: स्कूल बस में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कम्प, वन विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, वायरल हुआ वीडियो, देखें कितना था लम्बा और क्या था वजन

October 17, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विशालकाय अजगर को रेस्क्यू करते हुए दिखाया जा रहा है। यह वीडियो रायबरेली का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रेयान पब्लिक स्कूल की बस में अजगर छिपा हुआ था। इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कम्प मच गया और सूचना पुलिस को दी गई।

इसके बाद आनन-फानन में सर्किल अफसर नगर वंदना सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाकर अजगर को रेस्क्यू करवाया। बताया जा रहा है कि अजगर बस के इंजन में फंसा फंसा था। वन विभाग की टीम ने एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर पर काबू पाया।

फिलहाल बच्चों को किसी तरह का नुकसान इसलिए नहीं हो सका, क्योंकि रविवार होने के कारण स्कूल बंद था और बस बच्चों को लेने के लिए घरों को नहीं गई थी। लोगों ने बताया कि स्कूल बस ड्राइवर के गांव में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस के आस-पास कुछ बकरियां दौड़ रही थीं और सम्भवत: अजगर बकरियों को पकड़ने के लिए ही बढ़ा होगा और फिर बस में घुस गया होगा।

जानें कितना बड़ा था अजगर
अजगर के साइज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसका वजन करीब 80 किलो और लम्बाई साढ़े 11 फीट था। रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को दलमऊ के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो