Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: मुलायम सिंह को याद कर मंच पर फूट-फूट कर रोए सपा नेता धर्मेंद्र यादव, वायरल हुआ वीडियो
Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: मंगलवार (10 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश भर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस मौके पर सैफई, मैनपुरी सहित प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किया तो वहीं सैफई में समाधि स्थल पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव अपनी पत्नी, बच्चों और पूरे यादव परिवार के साथ समाधि स्थल पर पहुंचे और श्रद्धांजलि देने के साथ ही हवन-पूजन किया. इस मौके पर एक बार फिर मुलायम सिंह को याद कर सपा नेता धर्मेंद्र यादव मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं.
वहीं इटावा जिले के सैफई में मुलायम सिंह यादव को प्रथम पुण्यतिथि पर हजारों समर्थकों कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनका पूरा परिवार एक जगह एकत्र हुआ. अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी डिंपल यादव और उनके बच्चों के साथ ही प्रो रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और समाधि स्थल पर पहुंच कर मुलायम सिंह को याद किया. इस दौरान मुलायम सिंह की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया. तो वहीं अखिलेश यादव ने ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर अपने पिता के लिए लिखा,“जो बसते हैं दिल में लोगों के, वो जाकर भी कहीं न जाते हैं. आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि!”
यहां देखें वीडियो