Lucknow: बुद्धेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, मेयर संयुक्ता भाटिया बोलीं, “ब्राह्मण समाज के हाथों में सुरक्षित है भारत की संस्कृति”, देखें वीडियो, क्या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बदला जाएगा रेलवे स्टेशन का नाम
लखनऊ। शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा ऐतिहासिक बुद्धेश्वर मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने रक्षामंत्री को फरसा और भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।
बुद्धेश्वर मंदिर पहुँचे रक्षामंत्री ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और महापौर संयुक्ता भाटिया संग बुद्धेश्वर महादेव का पूजन अर्चना करने के बाद भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर रक्षामंत्री और महापौर संग अतिथियों द्वारा ब्राह्मण समाज के 5 मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

लक्ष्मण जी ने बसाया था बुद्धेश्वर धाम
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि एतिहासिक बुद्धेश्वर धाम हमारे आराध्य भगवान श्री राम के छोटे भाई भगवान लक्ष्मण जी द्वारा बसाया गया मंदिर है। इस मंदिर में बहुत सा विकास कार्य कराने का सौभाग्य रक्षामंत्री के साथ ही मुझे भी मिला है। साथ ही रक्षामंत्री जी द्वारा संस्तुत कई कार्य प्रगति पर भी है, जिसका हम सब को शीघ्र ही लाभ प्राप्त होने वाला है। मैं आदर पूर्वक आपसे आग्रह करूंगी की कार्य पूर्ण होने के बाद आप के करकमलों द्वारा ही जनता को इसकी सौगात प्राप्त हो। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर भारत की संस्कृति और सभ्यता को कोई मिटा नही पाया तो उसका एक मात्र कारण है हमारी संस्कृति और पद्यति का ब्राह्मण समाज के हाथों में सुरक्षित होना। मैं इस पावन मौके पर समस्त विप्र समाज को नमन करती हूं।
मेयर का पूरा हुआ सपना
मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करने का सपना था। चूंकि प्रतिमा को मंदिर में ही स्थापित करना चाहिए। इसलिए सभी ब्राह्मण समाज के विचार के बाद ही भगवन लक्ष्मण जी द्वारा निर्मित इस ऐतिहासिक बुद्धेश्वर मंदिर से अच्छा और कोई स्थान भगवान परशुराम जी की मूर्ति के लिए कहीं नहीं हो सकता था। इसलिए यहीं पर प्रतिमा की स्थापना करके आज मैं स्वयं को भाग्यशाली समझ रही हूं।
आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम ‘बाबा बुद्धेश्वर धाम रेलवे स्टेशन’ किया जाए
महापौर संयुक्ता भाटिया ने आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम बुद्धेश्वर धाम करने की मांग करते हुए कहा कि मैं समस्त कार्यकर्ताओ और मंदिर समिति की ओर से रक्षामंत्री जी से आग्रह करती हूँ कि इस ऐतिहासिक बुद्धेश्वर धाम के नाम पर यहाँ पास में ही स्थित आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम ‘बाबा बुद्धेश्वर धाम रेलवे स्टेशन’ करने की कृपा करें, हम सभी आपके सदैव आभारी रहेंगे।
देखें क्या बोले राजनाथ सिंह
भगवान परशुराम जी के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में धनुष धारण किए हुए हैं तथा शास्त्र और शस्त्र दोनों धारण करने वाले ऐसे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शायद इसीलिए महापौर एवं संयोजकों ने मुझे रक्षा मंत्री होने के नाते से आज इस हेतु बुलाया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विधायक आशुतोष टण्डन, योगेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महेन्द्र सिंह, पश्चिम विधानसभ के उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, मध्य विधानसभा के उपविजेता रजनीश गुप्ता, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के अध्यक्ष सीपी अवस्थी, ब्रह्म समाज के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी, महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, रामशंकर राजपूत साथ ही मंदिर की अन्य समितियों के पदाधिकारी गण सहित पार्षद गण, कार्यकर्ता और आम जन मौजूद रहे।