UP:जानलेवा हुई लखनऊ के पॉश इलाके राजेंद्र नगर की सड़क, मात्र दो महीने पहले ही बनी सड़क नहीं झेल सकी एक भी बारिश, देखें वीडियो

July 24, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी की सड़कों का बुरा हाल है। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है राजेंद्र नगर के द्वितीय मार्ग से, यहां पहले तो अच्छी-खासी सड़कों को गहरी सीवर लाइन डालने के नाम पर एक नहीं कई बार खोदा गया और फिर मार्च-अप्रैल की भीषण गर्मी में महीनों तक मोहल्ले वालों ने जमकर धूल खाई। फिर जैसे-तैसे सड़क निर्माण करने के लिए गुहार लगाई गई तो ठेकेदार ने उस पर भ्रष्टाचार का खोखला डामर डाल कर रातो-रात सड़क का निर्माण करा डाला।

Lucknow:फर्जी IPS बनकर सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने वाला गिरफ्तार, यशस्वी यादव की फोटो एडिट कर बनाई थी अपनी फोटो, एमिटी यूनिवर्सिटी से की थी एमबीए की पढ़ाई

ताकि लोगों को लगे कि वाह काम कितनी जल्दी हुआ, लेकिन जैसे ही पहली बारिश की हल्की बूंदें पड़ी नहीं कि सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गढ्ढे बन गए और भ्रष्टाचार की कलई खुलकर सामने आ गई। हाल ये है कि सीएमएस-2 से लेकर महाकाल मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर कई गढ्ढे तो बन ही गए हैं साथ ही कई जगहों पर सड़क धंस भी गई है। गढ्ढों को छुपाने के लिए उस पर मिट्टी डाली जा रही है। फिलहाल जनता का पैसा कहां जा रहा है, ये इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।

Viral Video:एक बड़े टोटके को लेकर किसानों ने कराई मेंढकों की शादी, महिलाओं ने गाए पारम्परिक शादी गीत, वीडियो हुआ वायरल