UP News: पीलीभीत में घूम रहा है बाघ, दहशत में गांव वाले, वायरल हुआ वीडियो

February 20, 2023 by No Comments

Share News

पीलीभीत। पीलीभीत के खेतों में लोगों ने बाघ को घूमते देखा है। इसके बाद से लोगों में दहशत फैल गई है। लोग खेतों में काम करने नहीं जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बाघ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी खेत में है। फिलहाल तो गांव के नजदीक पहुंचने पर बाघ को भगा दिया गया है लेकिन गांव वालों के दिलो-दिमाग पर बाघ की दहशत साफ देखी जा सकती है, क्योंकि शाम 4-5 बजे से ही लोग घर के बाहर निकलना बंद कर दे रहे हैं।

जानकारी सामने आई है कि, पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा खुली होने के चलते नजीबाबाद में घूमते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ये सुखद खबर भी सामने आ रही है कि पीटीआर का अनुकूल वातावरण के चलते बाघों का कुनबा भी बढ़ रहा है। शनिवार शाम बाघ गांव के नजदीक खेतों से होकर गजरौला जप्ती तक पहुंच गया। घटना की जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कई ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने शोर मचाकर बाघ को भगा दिया। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो