Uttar Pradesh: गर्मी से बचने के लिए बाबा जी ने खोज डाला अनोखा जुगाड़, सिर पर लगाया सौर ऊर्जा से चलने वाला पंखा, वीडियो हुआ वायरल

September 21, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बाबा जी अपने सिर पर एक छोटा सा फैन लगाए हुए हैं। उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि गर्मी से बचने के लिए उन्होंने ये जुगाड़ किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिर पर ही एक छोटी सी सोलर प्लेट लगी हुई है और पंखा तेजी से चल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। बाबा एक फूल विक्रेता हैं। गर्मी से बचने के लिए उन्होंने यह बेहतरीन जुगाड़ कर डाला है। उन्होंने पंखे को हेलमेट में फिट कर रखा है और इसी हेलमेट से सोलर प्लेट भी लगी हुई है। अर्थात पंखा सौर ऊर्जा से तेजी से चलता हुआ बाबा जी को पर्याप्त हवा देता है।

70 साल के लल्लूराम ने अपने इस जुगाड़ के बारे में बताया कि उन्होंने इस अनोखे पंखे वाले हेलमेट को बनाने के लिए कई लोगों से सामान उधार लेकर इसे बनाया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी ने पंखा दिया तो किसी ने सोलर पैनल तो किसी ने हेलमेट। इस तरह उन्होंने यह अनोखा कार्य कर डाला। वह कहते हैं कि जब फूल बेचने के लिए वह बाहर निकलते हैं तो यह पंखा उन्हें काफी राहत पहुंचाता है। वह प्रतिदिन घर-घर जाकर फूल बेचते हैं।

यहां देखें वीडियो