UP Basic Shiksha: यूपी के एक जिले से परिषदीय विद्यालयों में अग्निशमन यंत्रों की रिफलिंग करवाने के नाम पर हुआ बड़ा खेल, 500 की रिफलिंग कराई गई 1500 में, महिला BEO का रोका गया वेतन, जांच जारी, देखें क्या है पूरा मामला

September 21, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एक जिले में परिषदीय विद्यालयों में अग्निशमन यंत्रों की रिफलिंग करवाने के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। बताया जा रहा है कि 500 की रिफलिंग जो होनी चाहिए थी, उसे 1500 में कराया गया है। इस मामले में महिला खंड शिक्षाधिकारी (BEO) का वेतन रोक दिया गया है और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA) ने जांच बिठा दी है।

यह मामला उन्नाव से सामने आया है। यहां के एक खंड में कंपोजिट ग्रांट में एक बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी ये सामने नहीं आया है कि कितने स्कूलों में रिफलिंग के नाम पर घोटाला किया गया है। हालांकि इस मामले में बीएसए सतीश तिवारी का कहना है कि मामले के सामने आते ही जांच बिठा दी गई है।

बता दें कि फायर इस्टिंग्यूसर रिफिल करवाने के नाम पर जो खेल हुआ है, उसमें नियमों को ताख पर रखकर महिला BEO पर सारा खेल करने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत कन्नौज की फर्म को काम, सफीपुर ब्लॉक के सभी स्कूलों का काम एक ही फर्म को दिया गया और फिर 500 में होने वाली रिफिलिंग 1500 रुपये में करवाई गई। सिलेंडर पर रिफिल डेट और वैद्यता को भी अंकित नहीं किया गया। मामला सामने आने पर BSA ने बीईओ से स्पस्टीकरण मांगने के साथ ही जांच बिठा दी है और अग्रिम आदेशों तक बीईओ का वेतन रोक दिया गया है। इस पूरे मामले का आरोप सफीपुर की खंड शिक्षा अधिकारी अनिता शाह पर लगाया जा रहा है। बीएसए ने अनीता से स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।


बता दें कि इस मामले के सम्बंध में शिकायत राष्ट्रीय महासचिव भारतीय मौलिक अधिकार एसोसिएशन एलडीए कॉलोनी लखनऊ के डा. धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा की गई थी। इसी के बाद बीएसए ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की है।