UP News: यूपी में अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, सिर से लेकर पांव तक विचित्र तरीके से बाल ही बाल, तस्वीरें वायरल, देखें पूरी जानकारी
हरदोई। सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि उसके सिर से लेकर पीठ के नीचे तक बाल ही बाल हैं। यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यहां एक अनोखे बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे के सिर से कमर तक बाल ही बाल को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। हरदोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया बच्चे को देखकर अस्पताल के डॉक्टर और परिजन हैरत में पड़ गए। नवजात के सिर से लेकर कमर तक पीछे की तरफ काले-घने बाल उगे हुए हैं। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि नवजात को जॉइंट कंजेनाइटल मेलानोसाइटिक नेवस नाम की बीमारी है। इसी बीमारी का कारण बच्चे के सिर से कमर तक बाल उगे हुए हैं। इस बीमारी में चकत्ते पर बाल उगने जैसी स्थिति होती है। अमूमन यह जन्मजात बीमारी होती है। इसमें चक्कते छोटे होते हैं। लेकिन, हरदोई से आए मामले में यह आश्चर्यजनक रूप से काफी बड़े हैं।
हरदोई में अनोखे बच्चे के जन्म लेने की सूचना पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम (RBSK) की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और जांच की। बच्चे की जांच के बाद उसे लखनऊ रेफर करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल डाक्टरों ने बच्चे को लखनऊ भेजने की कवायद शुरू की गई है। हरदोई के बावन स्वास्थ्य केंद्र पर शाहाबाद विकासखंड के नाम नंगला गांव की एक महिला को बच्चे के जन्म के लिए भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया। नवजात बच्चे के पैदा होने पर उसके शरीर के 60 फीसदी हिस्से पर ब्लैक स्पॉट पाया गया। सिर से लेकर कमर तक पिछले हिस्से में बाल उगे हुए थे।
आरबीएसके टीम ने की जांच
मीडिया सूत्रों के मुताबिक सरकारी अस्पताल में इस तरह के अनोखे बच्चे के पैदा होने की खबर आरबीएसके की टीम को दी गई। टीम ने अस्पताल पहुंच कर बच्चे की जांच की। इसके बाद उसे लखनऊ भेजने का फैसला लिया। बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को महिला प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती हुई थी। डिलीवरी हुई तो पैरामेडिकल स्टाफ और परिजनों ने बच्चे की पीठ तक अजीब तरीके का काला स्पॉट देखा। आरबीएसके की टीम को मामले की जानकारी दी गई। डॉ. इकराम हुसैन के नेतृत्व में टीम हॉस्पिटल आई और बच्चे की जांच की।
डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि बच्चे को जॉइंट कंजेनाइटल मेलानोसाइटिक नेवस नाम की बीमारी है। यह एक रेयरेस्ट बीमारी है। उसे उपचार के लिए बच्चे को लखनऊ भेजा जाएगा। इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि अभी मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
जानें क्या होता है जॉइंट कंजेनाइटल मेलानोसाइटिक नेवस
जानकारों के मुताबिक जाइंट कंजेनाइटल मेलानोसाइटिक नेवस एक स्किन डिजीज है। इसे जन्मजात बीमारी के रूप में जाना जाता है। इस सम्बंध में फिजिशियन्स अपनी राय देते हुए बताते हैं कि यह एक जन्मजात बीमारी है। इसमें असामान्य रूप से गहरे चकत्ते या नेवस होते हैं। ये चकत्ते कैंसरस नहीं होते हैं। जन्म के तुरंत बाद इन चकत्तों को पहचाना जा सकता है। सामान्य तौर पर चकत्ते छोटे होते हैं और उम्र के साथ बढ़ते हैं, लेकिन, इस बच्चे की स्थिति में चकत्ते काफी बड़े हैं। इसे धड़ या हाथ-पांव में देखा जा सकता है। इन चकत्तों का रंग पीले, भूरे या काला तक हो सकता है।
फिजिशियन्स ये भी बताते हैं कि समय के साथ यह गहरा या हल्का होता जाता है। चकत्तों वाली जगह पर जलन और खुजली की भी समस्या होने की बात कही जाती है। इन चकत्तों में बाल अधिक मात्रा में आते हैं। यहां स्किन पतली होती है। इस प्रकार के चकत्तों का इलाज सर्जरी और दवा से होता है। जांच के बाद ही इस पर कोई राय दी जा सकती है। फिलहाल डाक्टरों ने इस मामले में लखनऊ के चिकित्सकों पर भरोसा जताया है और बच्चे के ठीक होने की भी सम्भावना व्यक्त की है। (फोटो सोशल मीडिया)