UP News: ….जब पुलिस बन गई पंडित और मंत्रोच्चारण के साथ कराने लगी शादी…भौचक्के हुए बाराती, वीडियो हुआ वायरल
Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक पुलिसकर्मी मंत्र पढ़ रहा है और दूल्हा-दुल्हन फेरे लगा रहे हैं. मामला अम्बेडकर नगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करतोरा गांव से सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी की पंडिताई देख लोग हैरान रह गए.
बताया जा रहा है कि जब लड़के वाले बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचे तो उनको नशे में देखकर लड़की पक्ष ने ऐतराज जताया और फिर इस बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी. इसके बाद बाराती दूल्हे को लेकर भाग गए. इसके बाद लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दी और पूरी जानकारी दी. इस पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़का शादी करने को राजी हो गया, लेकिन जब मंत्र पढ़ने की बारी आई तो पंडित जी गायब मिले. इस पर एक पुलिसकर्मी ने ही मंत्र पढ़े और फिर शादी हुई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो