UP: ब्राह्मणों को साधने में जुटी योगी सरकार, परशुराम तीर्थ सर्किट का कराने जा रही है निर्माण, जोड़ा जाएगा प्रदेश के पांच जिलों के 6 प्रमुख तीर्थ स्थलों को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) की योगी आदित्यनाथ की सरकार ब्राह्मणों को साधने में जुट गई है। आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से ब्राह्मणों की ओर से आलोचना का शिकार हो रही प्रदेश सरकार ब्राह्मणों के भगवान परशुराम के बहाने साधने का रास्ता निकाल रही है। इसी के चलते परशुराम जन्मस्थली (Parshuram pilgrimage circuit) अर्थात परशुराम तीर्थ सर्किट का निर्माण करने जा रही है। इस योजना के तहत 6 जिलों के पांच तीर्थ स्थलों को भी आपस में जोड़ा जाएगा।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक परशुराम जन्मस्थली का निर्माण करने जा रही योगी सरकार ने 6 जिलों के पांच तीर्थस्थलों को आपस में जोड़ने की योजना बनाई है। परशुराम तीर्थ सर्किट का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग कराएगा। हिंदुओं की आस्था से जुड़े पांच धामों जिनमें नैमिष धाम, महर्षि दधीचि स्थल मिश्रिख, गोला गोकर्णनाथ, गोमती उद्गम और पूर्णागिरी मां के मंदिर को इससे जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पूर्णागिरी माता के मंदिर से बाबा नीम करौरी धाम और जलालाबाद स्थित परशुराम की जन्मस्थली को भी जोड़ने की योजना बनाई गई है।