UP Nikay Chunav 2023: रुपए बांटकर वोट खरीद रहे बसपा के मेयर प्रत्याशी सहित तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा, देखें वीडियो, जानें किस जिले का है मामला

Share News

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है लेकिन प्रचार के अंतिम दिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपनी सारी हदें पार कर दी और वोट के बदले में जनता को रुपए तक बांट डाले. ताजा मामला बसपा के मेयर प्रत्याशी को लेकर सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के वार्ड 42 से बसपा के मेयर प्रत्याशी द्वारा लोगों को पैसे बांटे जा रहे हैं ताकि लोग उनको वोट दें. इस मामले में महापौर प्रत्याशी हशमत मलिक के साथ ही शमशाद और मुस्तकीम के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज हुआ है. तीनों पर आदर्श चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है.

11 मई को होगा दूसरे चरण का मतदान
बता दें कि इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.

इन जिलों में होगा पहले चरण का चुनाव
यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में होगी.

यहां देखें वीडियो