UP Nikay Chunav 2023: रोड शो के दौरान अखिलेश यादव के रथ पर चढ़ा युवक, सपा प्रमुख ने धक्का मार कर उतारा, देखें वीडियो
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में होने वाले प्रचार को लेकर मंगलवार को प्रचार अभियान थम गया तो वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में रोड शो करने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने प्रशंसक को ही धक्का मार कर अपने पास से हटा दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अखिलेश जिस रथ पर सवार हैं, उसी पर एक युवक अचानक चढ़ जाता है और अखिलेश के साथ फोटो खींचाने लगता है लेकिन अखिलेश के साथ ही अन्य सपाई भी उसे धक्का मार कर नीचे उतार देते हैं. हालांकि इस घटना को अखिलेश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है.
11 मई को होगा दूसरे चरण का मतदान
बता दें कि इस बार राज्य चुनाव आयोग ने यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे.
इन जिलों में होगा पहले चरण का चुनाव
यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में होगी.
यहां देखें वीडियो