Noida: गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 15 दिन में सभी गैरकानूनी निर्माण गिराने के निर्देश, मुख्यमंत्री योगी ने दिया बड़ा आदेश, देखें वीडियो

August 9, 2022 by No Comments

Share News

नोएडा। महिला को गाली देने व मारपीट करने के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सोमवार को उसके वकील सुशील भाटी ने सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी थी। फिलहाल इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिल गई है। वहीं इस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा आदेश देते हुए पूरी कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर सांसद महेश शर्मा ने कहा है कि त्यागी भाजपा का नेता नहीं है।

नोएडा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कई शहरों में छापेमारी के बाद उसे मेरठ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। इसी के साथ नोएडा पुलिस और प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर भी चला दिया था। त्यागी द्वारा एक महिला को गाली देने व मारपीट करने के बाद वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है। बता दें कि घटना नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सिटी में हुई थी। यहीं पर त्यागी रहता है और महिला का भी निवास यहीं पर है। पेड़-पौधों के लिए हुई कहासुनी के बीच त्यागी ने महिला के पति को महिला के सामने ही भद्दी गालियां दी थीं।

इस वीडियो में देखें कैसे त्यागी ने दी महिला को गाली

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि योगी ने मामले की विस्तृत जांच के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक, एक एसआई व 4 आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर शासन ने त्यागी की सभी गैरकानूनी निर्माण गिराने के निर्देश नोएडा प्रशासन को दिए हैं। 15 दिन के अंदर सभी गैरकानूनी निर्माण गिरा दिए जाएंगे।

घटना को लेकर महिलाओं ने रखी अपनी बात
देखें इस वीडियो में कितनी गंदी तरह से की थी महिला से बात और दी थी गाली व धक्कामुक्की