Noida: गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के वकील ने दाखिल की सरेंडर अर्जी, दुकानों पर पहुंची GST टीम, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, नोएडा पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम, पीड़िता को दी गई सुरक्षा, देखें वीडियो
नोएडा। महिला को गाली देने व मारपीट करने के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा पूरी तरह से कस गया है। तो वहीं त्यागी के वकील सुशील भाटी ने सरेंडर अर्जी दाखिल की है। इससे पहले सोमवार को नोएडा पुलिस ने भगोड़े त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया तो वहीं पूरे मामले की कमान सम्भालते हुए एसीएस होम ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक त्यागी के वकील सुशील भाटी ने कहा है कि हमने सरेंडर अर्जी दाखिल की है। इस मामले में संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद हम उनको (श्रीकांत त्यागी) पेश करेंगे। दूसरी ओर सुबह ही त्यागी के अवैध मकान को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया।
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से गाली-गलौज करने व मारपीट करने के मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है।
तो वहीं घटना के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार है। तो वहीं कार्रवाई को तेज करते हुए नोएडा पुलिस ने फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को 25000 का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं शनिवार को फरार नेता की पत्नी और उनके ड्राइवर, मैनेजर को हिरासत में लेकर करीब 6 घंटे तक पूछताछ की है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पत्नी को अभी भी घर में हिरासत में रखा गया है।
रविवार को 10 बार मोबाइल ऑन किया
पुलिस ने बताया कि त्यागी के सभी नंबरों को ट्रेसिंग पर लगा दिया गया है। श्रीकांत ने रविवार को 10 बार अपना मोबाइल ऑन किया था। हर बार मोबाइल स्विच ऑफ होने पर पुलिस को श्रीकांत और उस युवक की लोकेशन मिलती रही, लेकिन लोकेशन कभी हरिद्वार तो कभी ऋषिकेश में मिली है। इसके चलते पुलिस अब तक उसको पकड़ नहीं पाई है। जिसके बाद अब नोएडा पुलिस ने फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को 25000 का इनाम घोषित कर दिया है।
एसटीएफ, एसीएस होम ने संभाली कमान
पूरे मामले में सख्त कदम उठाते हुए योगी सरकार ने मामले की पूरी जिम्मेदारी ACS होम अवनीश अवस्थी को दे दी है। दरअसर रविवार की रात को त्यागी के गुंडे महिलाओं के बारे में पूछताछ करने के लिए ओमेक्स सिटी पहुंचे थे, इसके बाद मामला और बिगड़ गया। इस पर सांसद महेश शर्मा ने नोएडा पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी और इसकी शिकायत अवनीश अवस्थी से की थी। इसी के बाद इसकी पूरी कमान अवस्थी ने खुद सम्भाल ली है।