Noida:नशे में धुत्त महिला ने गार्ड को दी गंदी-गंदी गालियां और किए गंदे इशारे, वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने लिया संज्ञान, जानें क्या थी गार्ड की गलती (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)

August 21, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दिखाई दे रही है। इसी के साथ महिला गंदे इशारे कर गार्ड को गालियां दे रही है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक सोसायटी का गेट देर से खोलने के कारण महिला ने गार्ड को जमकर गालियां दीं और गलत इशारे भी किए। यह वीडियो करीब दो मिनट का है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और महिला को हिरासत में भी ले लिया गया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक महिला का वीडियो जेपी ग्रीन विश सोसायटी का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने गार्ड का हाथ पकड़ रखा है और गार्ड महिला के सामने गिड़गिड़ा रहा है। नशे में धुत्त महिला फिर गाली पर गाली देना शुरू करती है और गार्ड का कॉलर पकड़ लेती है। गालियां इतनी गंदी हैं कि पूरा वीडियो वेबसाइट पर नहीं दिखाया जा सकता है। हालांकि लोगों की जानकारी के लिए एक छोटा वीडियो यहां दिया जा रहा है। महिला वीडियो में गालियों के साथ ही गंदे इशारे भी करती नजर आ रही है, जिसे देखकर कोई भी शर्म से पानी-पानी हो जाए।

फिलहाल नोएडा सेक्टर 126 थाने ने महिला के इस वीडियो की जानकारी हासिल कर ली है और पुलिस की ओर से कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पेशे से अधिवक्ता है और भाव्या रॉय नाम बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले नोएडा के भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का भी गाली वाली वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला को गाली देते नजर आ रहे थे। त्यागी के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। फिलहाल देखना ये है कि पुलिस इस मामले पर क्या एक्शन लेती है। फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिय़ा है।