UP Police: ठेलेवाले को दरोगा ने जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आया गुस्सा, बोले-“देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार”

March 25, 2023 by No Comments

Share News

Lucknow:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक आइसक्रीम ठेले वाले को बीच सड़का थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया है, साथ ही योगी सरकार व यूपी पुलिस को भी आड़े हाथ लिया है. अखिलेश ने लिखा है, “”देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार, सत्ताधारी जिसे कहते हैं ‘अमृत-काल’, क्या यही है उप्र में ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ का प्रमाण. “

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने सफाई दी है और ट्विट करते हुए लिखा है कि, शनिवार रात ढाई बजे तक चौराहे पर ठेले अनधिकृत तरीके से खड़े थे, जिसकी सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वहां से ठेलों को हटाया. पुलिस ने बताया कि एक ठेलेवाले से अमर्यादित व्यवहार के लिए दरोगा की पहचान की जाएगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1090 चौराहे के पास और सड़के के करीब देर रात तक ठेले लगे रहते हैं, जिस वजह से यहां कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति खड़ी हो जाती है.

शुक्रवार देर रात कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले. किसी ने पुलिस कंट्रोल रुम में चौराहे पर कई सारे ठेले खड़े होने की सूचना दी. जिसके बाद नाइट मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस कर्मी ठेले को हटवा रहे थे. इसी बीच एक दरोगा ने एक मैगी बिक्रेता ठेले वाले को जोरदार तमाचा जड़ दिया. वहां मौजूद कार में बैठे किसी शख्स ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो बनाकर, शनिवार सुबह इसे लखनऊ पुलिस के ट्विटर हैण्डल पर टैग कर दिया. जब पुलिस ने खुद के साथ ही सरकार की भी किरकिरी होते देखी तो तुरंत इस पर रिप्लाई करना शुरू कर दिया और कहा कि दरोगा के अमर्यादित व्यवहार की जांच की जा रही है. दरोगा की पहचानकर करवाई जा रही है. ताकि कार्रवाई की जा सके.

यहां देखें वीडियो