UP Politics: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, भड़काऊ भाषण मामले में दो साल की हुई सजा
UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं. कुछ ही दिन पहले ही वह जेल से बाहर आए थे, लेकिन एक बार फिर से एक मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उनको 2 साल की सजा सुना दी है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक रामपुर की MP/MLA कोर्ट में आजम खान के भड़काऊ भाषण वाले केस पर सुनवाई चल रही थी. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है. साथ ही कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है. फिलहाल उनको इस मामले में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. सपा नेता आजम खान ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था. इसको लेकर रामपुर के शहजाद नगर थाने में केस दर्ज हुआ था. इसी मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही थी. सुनवाई के बाद ही कोर्ट ने उनको दोषी ठहराया है हालांकि उनके पास हाई कोर्ट जाने का रास्ता खुला है. (फोटो-सोशल मीडिया)