Abhishek Bachchan’s Entry into Politics: अब अमिताभ-जया बच्चन के बाद बेटे अभिषेक ने भी पकड़ी राजनीति की राह! सपा से चुनाव लड़ने की सम्भावना
Abhishek Bachchan’s Entry into Politics: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब उनके बेटे अभिषेक बच्चन के राजनीति में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर अभिषेक बच्चन ट्रेंड हो रहे हैं. मीडिया सूत्रों की मानें तो सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं. ये चर्चा शहर में जूनियर बच्चन की एंट्री के बाद से जोर ले रही है. तो वहीं इस बात पर अभी तक सपा या बच्चन परिवार की ओर से कोई मुहर नहीं लगाई गई है.
ये तो सभी जानते हैं कि इलाहाबाद और राजनीति से अमिताभ बच्चन का पुराना रिश्ता रहा है. अमिताभ बच्चन इस सीट से सांसद रह चुके हैं और उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा को भारी अंतर से किसी समय में हराया था. हालांकि बाद में सीनियर बच्चन ने इस्तीफा दे दिया था और फिर राजनीति को अलविदा कह दिया था, लेकिन लगता है कि अब इतिहास एक बार फिर से खुद को दोहराने जा रहा है. फिलहाल तो अभी इस सम्बंध में केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं.
तो वहीं अमिताभ बच्चन ने जिन हेमवती नंदन बहुगुणा को हराया था उन्ही की बेटी रीता जोशी अभी सांसद है। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने की खबरों ने लोंगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. फिलहाल देखना ये है कि जूनियर बच्चन की राजनीति में किस तरह से एंट्री होती है. तो वहीं सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिम्पल यादव की तस्वीर वायरल हो रही है. बता दें कि इलाहाबाद से फीडबैक मांगे जाने के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा है. (फोटो-सोशल मीडिया)