UP News: आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय प्रबंधक के बेटे वेणु रंजन भदौरिया पर पत्रकार को धमकी देने का आरोप, PET परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वरों के खिलाफ उठाया था सवाल, वायरल हुआ पुलिस को दिया शिकायती पत्र, पढ़ें क्या लिखा

October 20, 2022 by No Comments

Share News

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के प्रबंधक के बेटे वेणु रंजन भदौरिया पर उन्नाव के एक दैनिक अखबार के पत्रकार जय सिंह को धमकी देने का आरोप लगा है। इस सम्बंध में पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक उन्नाव को दिया गया शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उनको 16 अक्टूबर की दोपहर 9935666669 मोबाइल नम्बर से फोन आया और कॉलर ने अपना नाम वेणु रंजन भदौरिया (प्रबंधक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल) बताते हुए देख लेने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे।

पत्रकार का वायरल शिकायती पत्र

जानें क्यों दी पत्रकार को धमकी
जय सिंह के मुताबिक जिस तरह से सभी मीडिया हाउस ने पीईटी 2022 ( UPSSSC PET 2022) की गत शनिवार व रविवार को हुई परीक्षा में पकड़े गए साल्वरों की खबर प्रकाशित की, ठीक उसी तरह उन्होंने भी अपने अखबार में खबर लिखी। इसी के साथ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल गीतापुरम उन्नाव पर सवाल उठाया था कि आखिर किसकी मदद से उक्त सॉल्वर सत्यम कुमार पाण्डेय विद्यालय/परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल हुआ। परीक्षा केंद्र में दाखिल होने के लिए कई चरणों की सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक द्वारा भी अभ्यर्थी का सत्यापन किया जाता है। फिर आखिरकार कैसे पेशेवर सॉल्वर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा। पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच में हो सकता है पूरे गिरोह का खुलासा हो सके। अन्यथा उक्त गिरोह संचालक पैसों के दम पर नित नए सॉल्वरों के माध्यम से रैकेट चलाते रहेंगे।

मालूम हो कि साल्वर को एसटीएफ लखनऊ ने आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया था। जबकि परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को कई चरणों के सत्यापन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके साल्वर आसानी से मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए बैठ गया, ये एक बड़ा सवाल है, कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। इन्हीं सभी सवालों को उठाते हुए जय सिंह ने विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र भदौरिया के बेटे वेणू रंजन भदौरिया, जो कि खुद को भाजपा पदाधिकारी बताते हैं, को कटघरे में खड़ा किया था, और जांच में बड़े खुलासे होने का अंदेशा जताया था, जिसके एवज में उनको धमकी मिली है।

15 व 16 अक्टूबर को थी परीक्षा
मालूम हो कि गत 15 तथा 16 अक्टूबर को UPSSSC द्वारा प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET)2022 में सभी 75 जनपदों में कुल 1899 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में PET 2022 परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर से कुल 37,58,209 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस बीच एसटीएफ लखनऊ को परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सक्रियता की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल प्रभाव से डीएसपी एसटीएफ विमल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में ज्ञानेंद्र कुमार राय निरीक्षक एसटीएफ के नेतृत्व में एसटीएफ मुख्यालय की एक टीम द्वारा परीक्षा केंद्र आदर्श विद्या मंदिर, गीतापुरम, उन्नाव से मूल अभ्यर्थी पुष्पेंद्र यादव की जगह पर पेशेवर सॉल्वर के रूप में सत्यम कुमार पाण्डेय समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पेशेवर सॉल्वर सत्यम कुमार पाण्डेय ने मूल अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा देने की बात भी कबूल की। उक्त प्रकरण में सदर कोतवाली उन्नाव में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। इस मामले में एडिशनल एसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने मीडिया को जानकारी दी थी कि उक्त प्रकरण में सूचना के आधार पर PET 2022 परीक्षा केंद्र आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय, गीतापुरम उन्नाव से 3 लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली उन्नाव में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जांच जारी है।

पढ़ें पत्रकार ने क्या लिखा था खबर में