Urfi Javed के कपड़ों पर टिप्पणी करना चेतन भगत को पड़ा भारी, उर्फी ने लीक वॉट्सऐप मैसेज वायरल कर दिया करारा जवाब, कहा, “…तब कुछ खराब नहीं हो रहा था आपका”
उर्फी जावेद और लेखक चेतन भगत में ठन गई है। किसी कार्यक्रम में चेतन भगत ने उर्फी के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की तो उसके बाद उर्फी ने एक साथ कई वीडियो वायरल कर भगत को अपने अंदाज में जवाब दिया और कहा कि आप तो मेरी अंकल के उम्र के हैं। फिर आप क्यों अपनी आधी उम्र की लड़कियों को मैसेज कर रहे थे, तब आपके बच्चे या आपकी शादी नहीं खराब हो रही थी।

बता दें कि उर्फी बिंदास आउटफिट पहनने के अलावा बेखौफ बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं उन्होंने इस बार चेतन भगत पर पलटवार किया है। दरअसल जाने-माने उपन्यासकार चेतन भगत ने हाल ही में एक प्रोग्राम में इंडियन यूथ पर फोन की लत के दुष्परिणामों पर चर्चा की थी। उन्होंने उदाहरण के तौर पर उर्फी जावेद की तस्वीरों और रील्स को निशाने पर लिया था, जिन्हें इंस्टाग्राम पर लाखों लाइक्स मिले हैं। वही उर्फी जावेद ( Urfi Javed ) उर्फ Uorfi ने फेमस राइटर के इस कॉमेंट पर और उन्हें विकृत मानसिकता का बताया है। इसी के साथ उर्फी ने #MeToo विवाद के दौरान उनके लीक हुए व्हाट्सएप मैसेज को वायरल किया है और एक के बाद कई हॉट वीडियोज वायरल कर भगत को अपने अंदाज में जवाब दिया है।
उर्फी एक वायरल वीडियो में कहते दिख रही हैं कि,” मैं समझ नहीं पा रही हूं कि उन्होंने साहित्यिक कार्यक्रम में मेरा नाम क्यों लिया। मेरा कोई लेना-देना नहीं है। आपने कहा कि मेरे वीडियो लोग छुपछुप कर देखते हैं और यूथ बिगड़ रहे हैं, लेकिन आप तो चलो बड़े हो, आप तो बाप के उमर के हैं आप तो अंकल की उमर के हैं। शादीशुदा होने के बावजूद अपने से आधी उम्र की लड़कियों को मैसेज क्यों कर रहे थे। तब कुछ खराब नहीं हो रहा था आपका। न आपकी शादी खराब हो रही थी और न ही आपके बच्चे।
यहां देखें उर्फी के हॉट वीडियोज