Video: आग का गोला बन रनवे पर दौड़ा प्लेन…भरा था 38,000 गैलन ईंधन

November 5, 2025 by No Comments

Share News

USA Plane Crash Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक प्लेन रनवे पर आग का गोला बनककर दौड़ रहा है और फिर उतनी ही तेजी से साथ फटता है जैसे परमाणु बम. यह वीडियो अमेरिका के केंटकी स्थित लुइसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीएस (UPS) एयरलाइंस का कार्गो प्लेन टेकऑफ के दौरान 5 नवंबर की शाम पांच बजे क्रैश हो गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के वक्त यूपीएस फ्लाइट 2976 में 38,000 गैलन ईंधन भरा था, जिसके कारण प्लेन में आग लगी और बड़ा विस्फोट हो गया. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद ही प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस खतरनाक हादसे में कई लोगों की जान गई है और कई लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि हादसे में कई घर भी जलकर तबाह हो गए हैं.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, प्लेन में विस्फोट इतना खतरनाक था कि आस-पास की कई इमारतें आग की भयंकर चपेट में आ गईं. जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर आपातकालीन सर्विस टीम पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुट गई हैं. बता दें कि लुइसविल, केंटकी (UPS) का मुख्य केंद्र है. यह केंद्र कंपनी का वैश्विक एयर कार्गो हब और दुनिया की सबसे बड़ी पैकेज हैंडलिंग सुविधाओं में से एक है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर हर किसी की रूह कांप गई.

ये भी पढ़ें-मैं आज मर जाऊंगा… ऐसा धोखा…पत्नी के नाम रो-रो कर बनाया Video और फिर दी जान